Category Archives:  Entertainment

साइबर क्राइम के मामले में फंसी गोपी बहु, इस एक्टर ने दर्ज करवाई FIR

May 26 2020

Posted By:  Sunny

टीवी पर गोपी बहु का किरदार निभा कर घर घर में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचर्जी इन दिनों सुर्ख़ियों में है | इस साल बिग बॉस को लेकर भी वो काफी चर्चा में रही थी | साल 2020 में बिग बॉस और मुझसे शादी करोगे सीरियल काफी सुर्ख़ियों में रहा था |


बता दे टीवी एक्टर मयूर वर्मा रियल्टी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आये थे | दरअसल अब मयूर और देवोलिना में विवाद खड़ा हो गया है | विवाद इस हद तक बढ़ गया है कि मयूर ने देवोलिना के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है |



मयूर ने देवोलिना के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई है | उनका आरोप है कि देवोलिना उनकी इमेज खराब कर रही है | मयूर ने अपनी साइबर क्राइम की शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर भी शेयर की और लिखा की उन्हें उम्मीद है, जल्द ही इस पर एक्शन लिया जायेगा |


मयूर का कहना है कि देवोलिना लम्बे समय से उन फोटोज को शेयर और लाइक कर रही है, जो उन्हें ट्रोल करने के लिए उपयोग की गयी है | उन्होंने ये भी कहा कि देवोलिना के फैन भी उन्हें लम्बे समय से ट्रोल कर रहे है |
बता दे देवोलिना और मयूर की लड़ाई कोई ज्यादा पुरानी नहीं है |


दरअसल कुछ समय पर सिद्धार्थ और शहनाज का गाना भुला दूंगा रिलीज़ हुआ था | जिस पर देवोलिना ने टिप्पणी की | देवोलिना ने लिखा की सिद्धार्थ और शहनाज में जीरो कैमेस्ट्री नजर आ रही है | उनके इस कमेंट के बाद मयूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी | उन्होंने देवोलिना को अपनी आँखे चेक करवाने की हिदायत दी | तभी से उनके बीच तनाव चल रहा है |

जानकारी के लिए बता दे मयूर शहनाज के अच्छे दोस्त है | मुझसे शादी करोगे में भी उन्होंने शहनाज को खूब इम्प्रेस किया था | हालाँकि उस वक़्त भी मयूर पारस और देवोलिना के निशाने पर थे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर